स्वाईन फ्लू से बचाव कैसे करें
स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए सरल दिशा निर्देश
नित्य रूप से हाँथ साफ़ करें - नियमित अंतराल पर साबुन और पानी से हाँथ साफ़ करें. विशेष रूप से खांसने या छींकनें के बाद अपने हाँथ साबुन से धोकर कीटाणुरहित करें.
नींद अच्छे से लें - प्रतिदिन ८ घंटे की नींद लें. पर्याप्त नींद लेने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वाईन फ्लू से लड़ने के लिए सक्षम रहेगी.
पर्याप्त पानी पीयें - प्रतिदिन ८ से १० गिलास पानी पीयें. इस से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने और सायनस में नमी और श्लेष्म उत्पादन बनाये रखने में मदद मिलेगी.
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें - स्वाईन फ्लू से लड़ने के लिए अपनी शरीर को मजबूत रखें, पर्याप्त पोषण लें तथा अनाज, हरी सब्जियों और विटामिन से भरपूर फलों का सेवन करें.

जानकारी रखें - सरकार महामारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम और समय समय पर दिशानिर्देश जारी करती है. कृपया समय-समय पर जानकारी प्राप्त करते रहे.
शराब से बचें - शराब आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता कम करता है. मादक पेयों तथा पदार्थों से दूर रहे ताकि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनी रहे.
शारीरिक रूप से सक्रिय रहे - नियमित अभ्यास करें. इस से आपके शरीर में आक्सीजन का संचलन बढेगा और प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होगी . उदाहरण के लिए प्रतिदिन १५-२० मिनट तक तेज चाल से चलने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता में काफी वृधि होगी.
बीमार लोगों से दूर रहे - स्वाईन फ्लू वायरस संक्रामक है और यह खाँसी या छींक के माध्यम से या हवा में बिखरे कण किसी और की नाक में पहुँचने से फैलता है. अगर आप के आसपास कोई है जो बीमार है तो उनसे दूरी बनाये रखें.
समय पर सहायता प्राप्त करें - यदि आप बीमार हैं और आपमें स्वाईन फ्लू के लक्षण हैं तो अपने चिकित्सक से तुंरत परामर्श करें.
भीडभाड वाली जगहों से दूर रहे - अनावश्यक दौरों से बचने की कोशिश करो.
यदि आपको स्वाईन फ्लू हो जाए तो
- अपने डॉक्टर से परामर्श लें तथा किसी भी विशेष देखभाल की जरूरत के बारे में जानकारी लें.
- अन्य लोगों से जितना संभव हो उतनी दूरी बनाएं रखें. यह दूसरों को संक्रमित न करने के लिए बहुत जरूरी है. काम पर या स्कूल न जाएँ.
- बुखार ख़त्म होने के बाद कम से कम 24 घंटे तक घर पर ही रहे. चिकित्सा देखभाल या अन्य अतिमहत्वपूर्ण आवश्यकताओं के लिए ही बाहर निकलें. पर्याप्त आराम करें.
- निर्जलीकरण से बचें तरल पदार्थ जैसे की पानी, खेल पेय, इलेक्ट्रोलाइट आदि भरपूर मात्रा में लें.
- नित्य रूप से हाँथ साफ़ करें - नियमित अंतराल पर साबुन और पानी से हाँथ साफ़ करें. विशेष रूप से खांसने या छींकनें के बाद अपने हाँथ साबुन से धोकर कीटाणुरहित करें.
- मुख आवरण का प्रयोग करें - यह विषाणु के प्रसार को रोकने में मदद करता है. यदि घर के अन्य सदस्यों को स्वाईन फ्लू की जटिलताओं से उच्च जोखिम है तो यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.
- आपातकालीन चेतावनी संकेत मिलते ही बिना समय व्यर्थ किये चिकित्सक से परामर्श लें.



