स्वाईन फ्लू - महत्त्वपूर्ण जानकारी

ध्यानाकर्षण : एक नई विंडो में खुला है मुद्रणE-mail

स्वाईन फ्लू का विषाणु किसी भी सतह पर कितने समय तक बना रह सकता है?
अध्ययन से पता चला है की स्वाईन फ्लू का विषाणु सामान्य सतहों पर जिन्दा रह सकता है तथा सतह पर जमा होने के २ से ८ घंटे तक संक्रमण फैला सकता है.

इन्फ्लूएंजा वायरस कैसे नष्ट हो सकता है?
इन्फ्लूएंजा वायरस उच्च तापमान (75-100 डिग्री सेल्सियस) पर नष्ट हो जाता है. इसके अलावा, कई क्लोरीन,हाइड्रोजन पेरोक्साइड,डिटर्जेंट साबुन (रासायनिक कीटनाशक),डेटॉल भी इन्फ्लूएंजा विषाणु H1N1 के खिलाफ प्रभावी हैं.

WhatKillsInfluenza


स्वाईन फ्लू विषाणु (H1N1)से बचने के लिए हाँथ साफ़ करने की सबसे बेहतरीन तकनीक क्या है?
समय समय पर हाँथ धोने से कीटाणुओं से बचने में सहायता मिलती है. हाँथ धोने के लिए साबुन और पानी का प्रयोग करें या डेटोल का घोल या अल्कोहोल आधारित जेल/लोशन का प्रयोग करें. यदि साबुन/पानी का उपयोग कर रहे हैं तो करीब १५-२० सेकंड तक साबुन/पानी से हाँथ साफ़ करें.  अगर अल्कोहोल आधारित जेल/लोशन का उपयोग कर रहे हैं तो जेल हाँथ पर लगाने के बाद तब तक हाँथ घिसें जब तक जेल सूख न जाए. जेल को पानी की जरूरत नहीं पड़ती है. जेल में प्रयोग होने वाला अल्कोहोल हाथ के रोगाणुओं को मारता है.

Handwashing

किस तरह की सतहों से स्वाईन फ्लू विषाणु से संक्रमित होने की सम्भावना ज्यादा है?
सतहें जैसे की कलम, दरवाजे का हेंडिल, नल, टेबल आदि पर स्वाईन फ्लू के विषाणु हो सकते हैं. यह विषाणु इन सतहों पर तब आ सकता है जब कोई संक्रमित व्यक्ति अपने हांथों से अपने मुख, नाक आदि को छू ले और फिर हाँथ धोये बिना किसी सतह को छू ले. किसी संक्रमित व्यक्ति की छींक से उडी हुई बूंदों के माध्यम से भी यह सतहों पर जमा हो सकता है. इसलिए छींकते समय मुख को ढांकना बहुत जरूरी है. मुख को छींकते समय कपडे या टिसू कागज़ से ढांके तथा छींकने के बाद उस कपडे या कागज को निष्काषित कर दें. 

स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए घर की सफाई कैसे करें?
स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए घर की सफाई नियमित रूप से करें. आम तौर पर जिन सतहों से संपर्क ज्यादा होता है (जैसे की टेबल, दरवाजे, बाथरूम, टेलीफ़ोन, बच्चों के खिलौने आदि ), उन्हें कीटाणुनाशक घोल से साफ़ रखें तथा वायु-संचार के लिए उचित व्यवस्था करें.

अगर घर का कोई सदस्य स्वाईन फ्लू H1N1 से बीमार है तो क्या काम पर जाना चाहिए?
अगर घर का कोई सदस्य स्वाईन फ्लू H1N1 से बीमार है तो उस सदस्य की देखभालकी व्यवस्था करके आप सामान्य रूप से काम पर जा सकते हैं. परन्तु अपने स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे रहे और सभी सावधानियों को बरतें.

क्या स्वाईन फ्लू के संक्रमण के इलाज़ के लिए दवा है?
स्वाईन फ्लू के इलाज़ के लिए Oseltamivir या Zanamivir का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन दवाओं का उपयोग चिकित्सक के परामर्श पर ही होना चहिये. उपचार की अवधि आम तौर पर पांच दिन होती है. स्वाईन फ्लू के विरुद्ध ये दवाएं सबसे ज्यादा प्रभावी तब होती है जब बीमारी के शुरू होने के 48 घंटे के भीतर इलाज़ शुरू कर दिया जाए. इसलिए यह जरूरी है की स्वाईन फ्लू के लक्षण उजागर होते ही बिना समय व्यर्थ किये आप चिकित्सक से परामर्श लें.

क्या पीने के पानी से स्वाईन फ्लू का संक्रमण हो सकता है?
यदि पानी को पारंपरिक कीटाणुशोधन प्रक्रियाओं द्वारा शुद्ध किया गया है तो पानी से इन्फ्लूएंजा वायरस के प्रसार की संभावना नहीं है. हाल के अध्ययनों से पता चला है कि पानी में क्लोरीन का स्तर स्वाईन फ्लू विषाणु को निष्क्रिय करने के लिए पर्याप्त हैं.