History of Swine Flu

स्वाईन फ्लू का इतिहास

ध्यानाकर्षण : एक नई विंडो में खुला है मुद्रणE-mail

मनुष्यों में महामारी - १९१८
सन १९१८ की फ्लू महामारी का सम्बन्ध  H1N1 और सूअरों में प्रदर्शित होने इन्फ्लूएंजा के साथ जुड़ा है. विषाणु का हस्तांतरण किस दिशा में हुआ (सूअरों से मनुष्य, या मनुष्यों से सूअरों में) यह तय नहीं है लेकिन कुछ सबूतों से पता चलता है कि शुरुआत में सूअरों  ने मनुष्यों से यह विषाणु प्राप्त किया था.

Pandemic1918


स्वाईन फ्लू का प्रकोप - १९७६
५ फ़रवरी १९७६ को संयुक्त राज्य अमेरिका के एक सैनिक ने थकान और कमजोरी की शिकायत की. अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई और उनके चार साथी सैनिकों को अस्पताल में भर्ती किया गया.उनकी मृत्यु के दो हफ्ते बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने घोषणा की कि मृत्यु का कारण स्वाईन फ्लू विषाणु की एक नया प्रकार था जिसके 1918 फ्लू महामारी के विषाणु से संबंधित होने के लक्षण दिखाई दिए. चिंतित सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों नें निर्णय लिया की एक और बड़ी महामारी के फैलने से पहले ही कार्रवाई करना जरूरी है और राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड को आग्रह किया है कि अमेरिका में हर व्यक्ति को इस रोग से बचाव के लिए टीका लगाया जाना चहिये.टीकाकरण कार्यक्रम विलंब और सार्वजनिक संबंध समस्याओं से ग्रस्त था.१ अक्टूबर १९७६ को प्रतिरक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ और ११ अक्टूबर तक, लगभग ४० लाख लोग (आबादी का लगभग २४%), स्वाईन फ्लू प्रतिरक्षण टीका प्राप्त कर चुके थे. १९७६ के अंत तक कुल जनसंख्या के ३३% लोगों को प्रतिरक्षित कर लिया गया था और इन्फ्लुएंजा राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को १६ दिसंबर को समाप्त कर दिया गया.

१९८८ का संक्रमण
सितम्बर १९८८ में स्वाईन फ्लू विषाणु के संक्रमण से एक महिला की मृत्यु हो गई. ३२ वर्षीय बारबरा अन्न विएनेर्स आठ महीने से गर्भवती थी जब वह और उनके पति विस्कॉन्सिन काउंटी में एक सूअर खलिहान की यात्रा के बाद बीमार हो गए थे. बारबरा की निमोनिया के कारण मृत्यु हो गई जिसका एकमात्र कारण एक H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस का प्रकार था. डॉक्टरों के प्रयास से मृत्यु के पहले उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया और उनके पति कुछ दिनों में स्वस्थ्य हो गए. अतिरिक्त अध्ययन से पता चला की हर तीन में से एक स्वास्थ्य कर्मी जो रोगियों के साथ संपर्क में थे, उनकों हल्का स्वाईन फ्लू जैसा संक्रमण हुआ था पर इसने सामुदायिक प्रकोप का रूप नहीं लिया. 

अमेरिका में प्रकोप - १९९८
१९९८ में,चार अमेरिकी राज्यों के सूअरों में फ्लू पाया गया. एक साल के भीतर,यह पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका की अधिकांश सुअर आबादी में फ़ैल गया. वैज्ञानिकों ने पाया कि इस विषाणु नें सूअरों में पक्षियों और मनुष्यों के फ्लू उपभेदों के पुनः संयोजन से जन्म लिया था. 

फिलीपीन में प्रकोप - २००७
२० अगस्त २००७ को कृषि विभाग के अधिकारियों नें फिलीपींस में स्वाईन फ्लू के प्रकोप की जांच की. स्वाईन फ्लू से मृत्यु दर १०% से कम है, जब तक वहाँ हॉग हैजा जैसी समस्याएँ नहीं हैं. २७ जुलाई २००७ को, फिलीपीन राष्ट्रीय मांस निरीक्षण सेवा (NMIS) नें स्वाईन फ्लू के फैलने की चेतावनी दी थी.